लापता मानसिक विक्षिप्त बुजुर्ग महिला का कुएं में मिला शव
लखनऊ।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता एक बुजुर्ग महिला का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अथक प्रयास के बाद बुजुर्ग महिला को कुएं से बाहर निकाला और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर महिला की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि थाने पर अमरेश चंद्र वर्मा पुत्र बाबू चंद्र वर्मा निवासी ग्राम काजी खेड़ा ने सूचना दी कि उनकी माताजी मालती (60) की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जो काफी समय से बीमार रहती थी। अक्सर बिना बताए घर से बाहर निकल जाती थी तो वह लोग ढूंढ कर लाते थे। जिनका दवा इलाज वह लोग बराबर करवाते रहते थे। रविवार की रात में मालती बिना बताए घर से कहीं चली गई। सुबह उन्हें पता चला कि माताजी घर में नहीं है। वह लोग ढूंढने लगे तभी मंगलवार को सुबह प्रेम वर्मा पुत्र दुलारे वर्मा की बाग में स्थित कुएं के पास पहुंचकर देखा तो उनकी माताजी का शव कुएं में मिला। सूचना पर उप निरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका के पति खेती किसानी करते हैं।
