अस्पताल में हुई चोरी के सामान सहित दो गिरफ्तार

विकासनगर।

सहसपुर थाना पुलिस ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जस्सोवाला में चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है।पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सहसपुर थाना क्षेत्रांतर्गत 17 अगस्त की रात को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जस्सोवाला के पीछे की ग्रिल और ताला तोड़ कर चोर अंदर घुसे।चोरों ने पेयजल लाइन की टोंटिया और अन्य सामान चोरी कर लिया। इस मामले में 18 अगस्त को अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. दीपांकर बिष्ट की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।तहरीर में बताया कि चोरों ने नल, टोटियां, शावर तथा ग्रिल चोरी कर ली है। जिस पर थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर संबंधित क्षेत्र के लिए रवाना की। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से सद्दाम पुत्र बशीर अहमद निवासी जस्सोवाला को चोरी का सामान बेचते हुए व शादाब पुत्र शौकत निवासी खुशहालपुर को सामान खरीदते हुए गिरफ्तार किया है। एसओ सहसपुर नरेंद्र सिंह गहलावत का कहना है कि आरोपी शादाब की खुशालपुर चौक पर कबाड़ की दुकान है। जहां से दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा तरमीम कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया है।पुलिस टीम में एसआई विनोद कुमार, नवलकिशोर गुप्ता, कांस्टेबल सुशील कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *