स्मैक तस्करी में दो गिरफ्तार

देहरादून। शहर कोतवाली प्रभारी पुलिस करीब आठ ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर कैलश चंद्र भट्ट ने बताया कि तिलक रोड के पास से एक युवक आशीष उर्फ तुडू पुत्र खुशाली राम निवासी 301 खुडबुड़ा मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 3.67 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उधर, लक्खीबाग चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने मिडो बार होटल के बगल वाली गली से एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम साहिब मलिक उर्फ साहिल पुत्र स्व। समीम निवासी रहमत नगर निकट भगवानपुर हॉल निवासी कारगी चौक थाना पटेलनगर बताया। आरोपी के पास से 4.55 ग्राम अवैध स्मैक बरामद मिली है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *