अनुबंध निरस्त करने को मानवाधिकार आयोग ने डीएम को दिए निर्देश

ऋषिकेश।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला का पीपीपी मोड अनुबंध निरस्त करने को लेकर यूकेडी का आंदोलन जारी है। आंदोलनकारियों की मांग पर मानवाधिकार आयोग ने डीएम देहरादून को न्याय हित में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बुधवार को डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष यूकेडी कार्यकर्ताओं का धरना 29 वें दिन जारी रहा। यूकेडी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह गुसाईं तीसरे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। डोईवाला से यूकेडी प्रत्याशी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड पर दिए जाने से अनुबंधों का पालन नहीं किया जा रहा है। जनता की समस्याओं को देखते हुए यूकेडी बीते 27 दिनों से आंदोलनरत है। मांग को लेकर उन्होंने मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजा था। जिस पर आयोग ने डीएम देहरादून को न्याय हित में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। धरने में भारतीय किसान सभा के प्रदेश प्रवक्ता जाहिद अंजुम, मोहम्मद अकरम, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा, जिला अध्यक्ष संजय डोभाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, सविता श्रीवास्तव, हेमलता हिमदान, सरोज रावत मेहर, कमला रावत, रंजना गैरोला, रिंकी कुकरेती, राधा देवी, मीना नौटियाल, महादेव नौटियाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *