एंबुलेंस और कार की टक्कर

ऋषिकेश।  रायवाला थाना अंतर्गत छिद्दरवाला में मरीज को जॉलीग्रांट लेकर जा रही 108 एंबुलेंस की कार से टक्कर हो गई। हादसे में घायल कार चालक को 108सेवा से एम्स में भर्ती कराया गया। रायवाला थाना पुलिस क मुताबिक मंगलवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि छिद्दरवाला चौक पर देहरादून की ओर से आ रही एक कार और मरीज को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में लेकर आ रही 108 एंबुलेंस की टक्कर हो गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य एंबुलेंस को बुलाकर मरीज को हिमालयन अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस चालक तुषार और फार्मासिस्ट को हल्की चोट लगी। जबकि कार चालक विकास पुत्र ज्ञान सिंह निवासी आदर्श टिहरी नगर, अंबूवाला, पथरी, हरिद्वार को एंबुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया। कार में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि हादसे में सभी घायल सुरक्षित हैं। हादसा कार चालक की लापरवाही से होना बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *