महिला सशक्तिकरण होगा प्रमुख लक्ष्य: सुनीता सिंह

हरिद्वार।  कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट के लिए प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पान्डे व सदस्य वीरेंद्र सिंह राठौर को दिए साक्षात्कार में बताया कि यदि पार्टी ने मौका दिया तो विधायक चुने जाने पर महिला सशक्तिकरण के लिए विधानसभा क्षेत्र में सरकार से विशेष योजनाएं लागू कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। जिसके चलते बालिकाओं व महिलाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। जिसे दूर करने के साथ बालिकाओं व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कराए जाएंगे। क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलाने लघु उद्योगों की स्थापना, वन गुर्जरों व अनुसूचित जाति, जनजाति के पुर्नवास के लिए योजनाओं को लागू कराना, बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़े, इसके लिए इंटर व डिग्री कालेजों की स्थापना कराएंगी। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित भाव से काम करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों को दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *