जुआ खेलने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरबर्टपुर चौकी पुलिस ने दो युवकों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से ताश के पत्ते व तैंतीस हजार चार सौ रुपये की नगदी बरामद की है। हरबर्टपुर पुलिस सोमवार देर रात को गश्त पर थी। तभी मुखबिर से पुलिस को जुआ खेलने वालों के बारे में जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की।जिसमें दो आारोपी लतीफ पुत्र नाजर हसन निवासी बैरागीवाला थाना सहसपुर और मो. इब्राहिम पुत्र पीर मोहम्मद निवासी ईदगाह वाली गली सहारनपुर रोड हरबर्टपुर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी राशिद पुत्र नबी बक्स निवासी पांवटा रोड हरबर्टपुर देहरादून मौके से फरार हो गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस की टीम में चौकी प्रभारी हरबर्टपुर प्रमोद कुमार, कांस्टेबल प्रविंद्र, विजय व राकेश शामिल रहे।
