विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का आंदोलन आज से
विकासनगर। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा मोर्चा ने आंदोलन की तैयारियां पूरी कर दी है। मोर्चा ने विभिन्न मांगों के निस्तारण न होने पर आज से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। कहा कि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जायेगी। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक व्यासी बांध परियोजना हथियारी व डाकपत्थर में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता मोर्चा संयोजक इन्सारूल हक व संचालन इंजीनियर सुशील टम्टा ने किया। बैठक में संविदा कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने, तीन दिसंबर 2016 को लागू पुरानी एसीपी व्यवस्था लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, निगम में विभिन्न पुनर्रीक्षण कार्यों को स्वीकृत करने, निगम में विभिन्न इंसेटिव का भुगतान करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को तृतीय एसीपी देकर अवर अभियंताओं के समान वेतन देने सहित कई मांगों पर चर्चा की गयी। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि लंबे समय लंबित इन मांगों पर यूजेवीएनएल प्रबंधन कुंडली मारकर बैठा हुआ है। कई बार वार्ताओं में सहमति के बावजूद मांगों को पूरा नहीं किया गया। मोर्चा ने निर्णय लिया है कि सभा में मोर्चा के कार्यक्रम के अनुसार 14 से 17 जुलाई के मध्य पूरे राज्य में गेट सभाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा 20 जुलाई को यूपीसीएल मुख्यालय पर एक दिवसीय सत्याग्रह हेतु सभी सदस्यों का आह्वान किया गया7 सभी कार्मिकों ने 27 जुलाई के प्रथम पाली से परियोजनाओं पूर्ण हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। बैठक में ऊर्जा कामगार संगठन के अध्यक्ष राकेश शर्मा, बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीके ध्यानी, विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सैनी, हाइड्रोइलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष केहर सिंह, उत्तराखंड पावर इंजीनियर एसोसिएशन के भारत भूषण गैरोला, ऊर्जा आरक्षित वर्ग एसोसिएशन से छत्रपाल सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। संजय राणा, भूपेन्दर , विशाल गुप्ता, यतिन धीमान, लईक अहमद, संतोष ज्ञानी, राजेश तिवारी, संदीप जखमोला, सचिन, विक्रम, विवेक, रमेश जोशी आदि शामिल रहे।
