जसपुर में विधायक और बोर्ड के  प्रयास से नहीं हुआ जलभराव

काशीपुर

बारिश के चलते जिले के प्रत्येक नगर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई, लेकिन जसपुर इससे अछूता रहा। इसको लेकर बुधवार को पूरे दिन चर्चा रही।
वर्ष 2016 तक नगर के काशीपुर बस स्टेंड, लकड़ी मंडी, पीएनबी रोड आदि में हल्की बारिश के बाद भी कई फीट पानी भर जाता था। लेकिन वर्ष 2017 में विधायक आदेश चौहान और वर्ष 2018 में मुमताज बेगम का बोर्ड बनने के बाद जलभराव की समस्या समाप्त हो गई। विधायक आदेश चौहान ने कहा उनसे पहले जलभराव की समस्या से लोग परेशान थे। उन्होंने सबसे पहले पालिकाध्क्ष मुमताज बेगम एवं उनके सभासदों संग नगर के छोटे बड़ों नालों की सफाई कराई। पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि हाजी जाहिद, हाजी राशिद ने बताया कि वह हर साल नालों की जून में सफाई कराते हैं। प्रत्येक वर्ष सफाई होने से जलभराव की समस्या समाप्त हुई है। कहा अभी मोहल्ला जटवारा (गूल), चूने वाली गली में जल निकासी की समस्या है। इसको लेकर योजना बनाई जा रही है। ईओ मो. इस्लाम ने कहर नगर में कीटनाशक दवा के छिड़काव की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *