राजस्व टीम ने किया बर्बाद फसलों का सर्वे

काशीपुर

पर्वतीय और तराई में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरसी है। बुधवार को प्रशासन के निर्देश पर 11 पटवारियों ने अपने कार्य क्षेत्र गांव में पहुंचकर बर्बाद फसलों और कृषि भूमि का सर्वे किया। रिपोर्ट तैयार होने पर गुरुवार से मानकों के अनुसार प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का कार्य शुरू हो जाएगा।
संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा ने कहा अतिवृष्टि से फसल क्षति का तहसील से पटवारियों को भेजकर सर्वे कराया गया है। जिसमें धान की 8400, उड़द 10, सरसों व तोरिया की 28 हेक्टेअर फसल, 120 हेक्टेअर कृषि भूमि बर्बाद होना पाया गया है। सूची तैयार करने में दो-तीन दिन लगेंगे। गुरुवार यानी आज से प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरित करना शुरू कर दिया जाएगा। मानकों के अनुसार 33 फीसदी से अधिक बर्बाद फसलों वाले किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *