अग्नि पीड़ित परिवार को जिपं अध्यक्ष ने दिया चार माह का वेतन

उत्तरकाशी। बड़कोट तहसील के गीठपट्टी स्थित पिंडकी गांव में गत 4 जनवरी को आग से जलकर राख हुआ आवासीय भवन में निवास करने वाले पीड़ित परिवार की मदद के लिए जिपं अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने आर्थिक सहायता पहुंचाई है। जिपं अध्यक्ष ने आवासीय भवन से प्रभावित होने वाले तीन परिवार जय सिंह, नरेश व जयपाल सिंह को अपना चार माह का वेतन राहत के तौर पर देने की घोषणा की है। बता दें कि गत चार जनवरी को बड़कोट के पिंडकी गांव में एक तीन मंजिला आवासीय मकान में आग लग गयी थी। इससे आवासीय भवन में रखा सारा सामान, खाद्यान्न, गहने, नगदी आदि सभी जल कर राख हो गए थे। वहीं आवासी भवन में निवास करने वाले तीन परिवार भी बेघर हो गए। इस परिस्थति को देखते हुए हुए क्षेत्र के लोगों द्वारा उक्त परिवारों को निरंतर किसी न किसी रूप में राहत पहुंचयी जा रही है। वहीं अब जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण भी अग्निकांड से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने पीड़ित परिवारों को अपने चार महीने का पूरा वेतन देने की घोषणा कर पीड़ित परिवारों को आर्थिक साहयाता पहुंचाई है। कहा कि जरूरत पड़ी तो आगे भी पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *