वरिष्ठ कांग्रेस नेता को मातृ शोक

ऋषिकेश

जीवनीमाई मार्ग निवासी व्यवसायी एवं कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद जैन की माता सरलकांता जैन 86 का बीती शनिवार रात निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। रविवार को चंद्रेश्वरनगर श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे अरविंद जैन ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में क्षेत्र के सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोग शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *