डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत

रुड़की

चोली शहाबुद्दीनपुर गांव के समीप सड़क पार कर रहे युवक को बचाने के चक्कर में बाइक सवार की डिवाइडर से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सड़क पार कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार दोपहर चोली शहाबद्दीनपुर गांव के समीप एक युवक सड़क पार कर रहा था। तभी तेज गति से बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में बाइक युवक से टकराते हुए डिवाइडर से टकरा गया। जिससे बाइक सवार 25 वर्षीय मोहसिन हाल निवासी चोली शहाबुद्दीनपुर की मौके पर मौत हो गई। जबकि युवक गुलबहार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 सेवा में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृतक के शव को मोर्चरी भिजवा दिया। उप निरीक्षक आशीष नेगी ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *