गेहूं और सरसों की फसल पर माहू कीट का प्रकोप

रुड़की

 गेहूं और सरसों की फसल पर माहू कीट का प्रकोप होने से किसान परेशान हैं। इस समय गेहूं और सरसों की फसल में फल बनने की प्रक्रिया चल रही है। किसान चंद्रपाल सिंह ने बताया कि माहू कीट काले रंग का होता है और पौधे की पत्तियों में छुप कर बैठ जाता है। शाम के समय यह उड़ता हुआ दिखाई देता है। किसान नीरज कुमार ने बताया कि माहू कीट पत्तियों का रस चूस कर फसल को प्रभावित कर रहे हैं। इससे उत्पादन घटने की आशंका बढ़ रही है। किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि कीट का असर गेहूं व सरसों की फसल के अलावा चना व सब्जी वाली फसलों पर भी पड़ रहा है। पेस्टिसाइड विक्रेता आजाद सिंह ने बताया कि अचानक तापमान बढ़ने से भी कीट का प्रभाव बढ़ता है। इस समय किसान माहू कीट की रोकथाम की दवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *