भाजपाइयों ने कीर्तिनगर से मलेथा तक निकाली बाइक रैली


श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कीर्तिनगर से मलेथा तक बाइक रैली निकाल कर नकल विरोधी कानून लागू किए जाने पर खुशी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। जिला पंचायत सदस्य अमित मेवाड़ के संयोजन में निकली रैली में भाजपा एवं भाजायुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां नकल करने और करवाने पर सबसे सख्त सजा का प्रवाधान किया गया है। कहा कि धामी सरकार युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि सीएम धामी ने परीक्षाओं में जितनी भी शिकायतें प्राप्त हुई थी उन सब की जांच करवाकर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। भाजपा जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के साथ है। रैली में भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेंद्र पंवार, भाजयुमो के अध्यक्ष प्रकाश जोशी, धमेंद्र भंडारी, प्रदीप, राजेश बंगवाल, संजय लाल शाह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *