मंगलवार को भी बंद रहे बैंक

पौड़ी

बैंकों में हड़ताज से मंगलवार को कामकाज बंद रहा। जिससे बैंक पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निजीकरण की घोषणा के खिलाफ बीते सोमवार से सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर है। सरकारी बैंकों में मंगलवार को भी कामकाज नहीं हो पाया। लगातार चार दिनों से बैंक बंद होने से लोगों को समस्याएं हुई। जिले के सतपुली, पाबौ, धुमाकोट, नैनीडांडा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैंकों के बंद रहने से ग्रामीणों को समस्याएं हुई। शहर में मंगलवार को भी एसबीई, पीएनबी आदि बैंकों में ताले लटके रहे। बैंक पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *