पतंजलि के सुमधु ऐप को मिला प्रथम पुरस्कार

हरिद्वार

पतंजलि योगपीठ के सुमधु एप्लीकेशन की शहद में शुद्धता और गुणवत्ता को परखने की एआई आधारित तकनीक को प्रथम पुरस्कार मिला है। राष्ट्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम संस्थान हैदराबाद ने वैज्ञानिक मधु पालन पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में पतंजलि के सुमधु ऐप को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया है। शनिवार को पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि शहद की शुद्धता के लिए, शहद के छत्ते से लेकर, शहद के डिब्बों की पैकिंग तक की पारदर्शिता को पूर्ण रूप में मापने के लिए पतंजलि के सुमधु ऐप को राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। संगोष्ठी में देश भर से विभिन्न संस्थानों और वैज्ञानिकों की सहभागिता रही। संगोष्ठी में शहद की शुद्धता और गुणवत्ता के लिए अनेक उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। संगोष्ठी में पतंजलि द्वारा प्रयोग की जा रही एआई आधारित तकनीक को शहद की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के लिए सर्वोत्तम माना गया। तकनीक को पूरे देश में लागू करने पर वैज्ञानिकों और विभिन्न संस्थानों ने अपनी रुचि प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *