प्रदर्शनी में 15 उद्योगपतियों को किया सम्मानित

हरिद्वार

सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड और एम्प्टेक इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय हरिद्वार फार्मा एंड लैब एक्सपो (प्रदर्शनी) के दूसरे दिन 15 उद्योगों को अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही नैनो टेक्नोलॉजी, रेगुलेटरी कंप्लायंस एंड क्वालिटी एश्योरेंस पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में हरिद्वार यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शनिवार को प्रदर्शनी में वाइस चांसलर आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी उत्तराखंड डॉ. अरुण त्रिपाठी ने उद्योगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने बताया की प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में बाहर के उद्योग निवेशकों को आमंत्रित करना है। प्रदर्शनी में देश-विदेश के फार्मा उद्योग मशीनरी, लैब, केमिकल, पैकेजिंग मैटेरियल उद्योग के निर्माता और प्रतिनिधि शिरकत कर रहे है। प्रदर्शनी में प्रदेश के फार्मा एवं कॉस्मेटिक, आयुष उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फार्मा टेक्नोलॉजी मशीन आदि की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर डॉ. महेंद्र आहूजा, जगदीश लाल पाहवा, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, सुयश वालिया, कुलभूषण श्रीधर, चिराग सोलंकी, दीपा, पूर्वी ने सभी अवार्ड प्राप्त उद्योगपतियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *