आज श्रीनगर पहुंचेगी पेंशन प्रकाश यात्रा
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा (मिर्ची बाबा) के नेतृत्व में पूरे उत्तराखंड में 29 मई से शुरू की गई पेंशन प्रकाश यात्रा 4 जून को पूर्वाह्न 11 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। मोर्चा के श्रीनगर शाखा के मुख्य संयोजक महेश गिरी ने बताया कि यात्रा के स्वागत व अभिनन्दन हेतु शाखा श्रीनगर इकाई द्वारा गढ़वाल मंडल विकास निगम श्रीकोट गंगानाली में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
