विधायक ने किया सड़क निर्माण का शुभारंभ


हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अलीपुर में दो सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक रवि बहादुर ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने शमशान घाट में हो रहे सौंदर्यीकरण का निरीक्षण करवाकर समस्याओं से भी अवगत कराया। लोगों ने बताया कि गांव में बहुत सड़क क्षतिग्रस्त है। पानी की टंकी बनाने के दौरान सड़क तोड़फोड़ की जा रही है। ठेकेदार सड़क नहीं बना रहे। जिससे की लोगों को परेशानी हो रही है। शमशान घाट के पास ही मरे हुए जानवरों का भी स्थान बना हुआ है। जिसे हटाना या अलग करना आवश्यक है। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की जो भी समस्याएं हैं उसे दूर किया जाएगा। मौके पर बीडीसी तनुज चौहान, शाहनवाज अली, भगवानदास, मोहित, शहजेब अली, जयदेव सिंह, रमेश चंद, रायसिंह, आमश अली, मोहनीश, अभिषेक, माजिद जहांगीर, सुरेश, सहदेव सिंह, अमित कुमार, रोहित आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *