असम के गज उत्सव में शिरकत करेंगे मंत्री सुबोध


ऋषिकेश। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में आयोजित होने वाले गज उत्सव 2023 में प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस उत्सव में हाथियों के संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाना है। सात अप्रैल को गज उत्सव का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में आयोजित गज उत्सव में हाथियों के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट ऐलीफेंट के 30 वर्ष पूर्ण होने पर 7 और 8 अप्रैल को केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और असम राज्य के वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 1902 में शुरू हुई हाथियों के संरक्षण एवं उनके प्रवास से सम्बन्धित प्रोजेक्ट ऐलीफेंट कार्यक्रम हेतु व्यापक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया जाना है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां पर हाथी संरक्षण, मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने और बन्दी हाथियों के हित में केन्द्र पोषित प्रोजेक्ट ऐलीफेंट संचालित है। प्रदेश के वन मुख्यालय में मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिन्हा भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *