डीएवी के पूर्व प्राचार्य प्रो.लक्ष्मीकांत का निधन


देहरादून। डीएवी कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव का गुरुवार को नोएडा में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। प्रो. लक्ष्मीकांत डीएवी कालेज में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष भी रहे। वे अभी बेवर्ली हिल शालिनी स्कूल देहरादून के निदेशक भी थे। वे डीएवी कालेज देहरादून में एनसीसी में मेजर भी रहे थे । प्रो श्रीवास्तव विभिन्न सामाजिक संगठनों व मां आनंदमयी आश्रम से भी जुड़े थे। शिक्षा जगत से जुड़े तमाम लोगों ने कहा कि उनके निधन से राज्य ने एक प्रसिद्ध शिक्षाविद, आदर्श शिक्षक व महान व्यक्तित्व खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *