राजपुर रोड विधानसभा में टिहरी सांसद का महा जनसंपर्क अभियान
देहरादून। भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान की विधिवत शुरुआत हो गई है। गुरुवार को राजपुर रोड विधानसभा के तहत अंबेडकर नगर मंडल के वार्ड संख्या 21 एमकेपी में शहर के जाने माने उद्योगपति, समाजसेवी लोकेश जैन, राकेश ओबराय के निवास पर टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का प्रवास रहा।
सांसद ने प्रवास के दौरान केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की व सभी से अनुरोध किया कि पूर्व की भांति इस बार भी भाजपा को समर्थन देकर पीएम नरेन्द्र मोदी को मजबूत करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर हरेक मतदाता से संपर्क का आह्वान किया। इस अवसर पर अंबेडकरनगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, राजपुर रोड विधानसभा के महाजनसंपर्क अभियान संयोजक देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, महाजनसंपर्क अभियान मंडल प्रभारी बबलू बंसल, मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी, महाजनसंपर्क अभियान के मंडल संयोजक व मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, मंडल महामंत्री अभिषेक नौडियाल, मंडल प्रभारी स्थानीय पार्षद रोहन चंदेल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर जैन, मंडल मंत्री हिमानी रावत, सोशल मीडिया संयोजक हद्येश लूथरा आदि मौजूद रहे।
