पूर्व सैनिकों ने सीएसडी काउंटर और सैनिक स्कूल खोलने की मांग की


देहरादून। पूर्व सैनिकों ने रानीपोखरी में सीएसडी काउंटर खोलने की मांग की है। इसके अलावा दो जिलों के बीच एक सैनिक स्कूल खोले जाने की मांग भी उठाई है। मांगों को उत्तराखंड पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक संगठन का प्रतिनिधि मंडल मध्य कमान के जनरल ऑफिसर इन चीफ ले. जनरल राजा सुब्रहमनयम् से मिला। संगठन के अध्यक्ष कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी (सेवानिवृत्त) ने बताया कि दोनों मांग मध्य कमान के जीओसी के सामने रखी गई। उन्होंने आश्वास दिया कि जल्द सीएसडी काउंटर रानीपोखरी में शुरू कराया जाएगा। सैनिक स्कूल के मामले में पर उन्होंने जल्द उत्तराखंड दौरा कर यहां के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात मामले में विचार करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *