महिला पहलवानों के उत्पीड़न के आरोपी की जल्द हो गिरफ्तारी


देहरादून। संयुक्त ट्रेड यूनियन सीटू, एटक, इंटक एवं किसान सभा ने महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुलूस निकाला। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
गुरुवार को कार्यकर्त इंदिरा मार्केट स्थित कार्यालय से जुलूस के रूप में राजपुर रोड पहुंचे। यहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा है कि हम पहलवानों के फैसलों का पूर्ण समर्थन करते हैं और महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। कहा कि महिला खिलाड़ियों के साथ जिस प्रकार का अमानवीय व्यवहार किया गया उससे देश शर्मसार हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सभी जिला और तहसील केंद्रों पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया है। इस मौके पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज, एटक के प्रांतीय महामंत्री अशोक शर्मा, किसान सभा के महामंत्री कमरुद्दीन, इंटक के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, अनंत आकाश, एसएस रजवार, भगवंत पयाल, राजेन्द्र पुरोहित, चित्रा, माला गुरुंग, रविन्द्र नौडियाल, राम सिंह भंडारी, अनुज गोयल, राजकुमार, रमेश नौटियाल, केपी सिंह, लक्ष्मी नारायण, विशेष शर्मा, कुसुमलता शाह, हरिओम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *