पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश : त्रिवेंद्र रावत  

देहरादून। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत स्वतंत्रता दिवस खास तरीके मनाया। उन्होंने अपने डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस जवानों के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद दि सैनिक सहकारी आवास समिति लिमिटेड डिफेंस कॉलोनी में पूर्व सैनिकों और परिजनों के साथ पौधरोपण कर रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर में पूर्व सीएम के आह्वान पर 100 लोगों से ज्यादा ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि आज देश अपने आजादी के 75 वर्ष पूरे कर चुका है, ऐसे में हर व्यक्ति के अंदर एक अलग सा जोश दिखाई दे रहा है। पीएम मोदी के हर घर तिरंगा महाभियान ने यह साबित कर दिया। पूरे देश ने इसे जन आंदोलन बनाया और मां भारती को तिरंगामय करके दिखाया। उन्होंने कहा की हर भारतवासी इसके किए बधाई का पात्र है। कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत बहुत मजबूती और तेजी के साथ विकास कर रहा है। इस मौके पर वीरभूमि फाउंडेशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वीराज चौहान, अध्यक्ष राजेश रावत, रंजीत भंडारी, सतेंद्र नेगी, गौरव कनौजिया, सौरव शर्मा, गौरव सहगल, पवन गौड, वरुण वालिया, अनिल नौटियाल, सौरभ नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *