आम आदमी पार्टी ने की बिजली के बढ़े दाम वापस लेने की मांग

देहरादून

प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाने का आम आदमी पार्टी (आप) ने विरोध किया है। पार्टी के उपाध्यक्ष अमित जोशी ने प्रेस को बयान जारी कर कहा कि कोरोनाकाल में आम आदमी पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है, ऊपर से बिजली के दाम बढ़ाकर उन पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ लोग कोरोना की चपेट में आकर जान गवां रहे हैं। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। उन्होंने तत्काल बिजली के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *