नगर आयुक्त से मिलकर कांग्रेसियों ने की शहर में सेनिटाइजेशन की मांग

देहरादून

देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने नगर आयुक्त से भेंट कर उनसे नगर निगम क्षेत्र में सेनिटाइजेशन कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के साथ ही अन्य स्थानों, घरों आदि में नियमित रूप से सेनिटाइजेशन के साथ ही फागिंग जरूरी है। लालचन्द शर्मा ने बताया की जिस तरह राज्य में कोरोना का प्रकोप काफी बढ़ गया है, शमशान घाटों में अंतिम संस्कार के लिए शवों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही कई कंटेनमेंट जोन बनाये गए हैं। कांग्रेस की मांग करती है कि शहर में शमशान घाटों, कंटेनमेंट जोन में सेनिटाइजेशन किया जाए। इसके साथ देहरादून के प्रत्येक वार्डवार सेनिटाइजेशन का कार्य किया जाना चाहिए। इसके साथ ही मौजूदा हालात को देखते हुए विद्युत शवदाह का निर्माण कराने की बी मांग की। लालचन्द शर्मा ने नगर आयुक्त को दिए गए मांग पत्र में यह भी मांग की गर्मियों का मौसम आ गया है। जिससे क्षेत्र में मच्छरों की समस्या भी हो गयी है। भविष्य में डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। कोरोना के प्रकोप के बीच अगर डेंगू के मामले आते है तो स्थिति काफी खराब हो जाएगी। इसलिए भविष्य को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की मांग है कि देहरादून शहर के प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग अभियान चलाया जाए। इसके अलावा शहर में सफाई व्यवस्था के लिए भी उचित कदम उठाने चाहिए। गर्मी को देखते हुए नालों के अलावा नालियों की सफाई की जानी चाहिए। ताकि बरसात में ड्रेनेज सिस्टम की दिक्कत ना हो पाए। मांग पत्र देने में पूर्व विधायक राजकुमार एवं पार्षद मोहन गुरुंग भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *