जौनसार बावर के 49 मोटर मार्गो पर यातायात ठप


विकासनगर। बारिश बंद होने के बावूजद जौनसार बावर के लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। क्षेत्र के 49 मोटर मार्ग बुधवार को भी नहीं खुल सके, जिसके चलते प्रभावित क्षेत्र के लोग जिला और तहसील मुख्यालय से अलग-थलग पड़े हैं। किसान समय से मंडी तक अपनी उपज नहीं भेज पा रहे हैं।
जौनसार बावर के प्रमुख मोटर मार्गों में एक कोटी इच्छाडी क्वानू मीनस, साहिया क्वानू,चकराता त्यूणी मोटर मार्ग, गौराघाटी रावडी मांथात, रिखाड बिसोई, पिपराड, बंगूर, रायगी कुल्हा, सैजाड, अणु चिल्हाड, राठू गुठाड, रोहटा खड्ढ,सरलना खबऊ, टुंगरा, ढुगरोली, साहिया समाल्टा, लुहान बांडीधार, डियोडिला थलीन, गडूल डियोडिलानी, होडा मंगरोली, लितला, रानी गांव , शंभू की चौकी पंजिया, नराया लोरली, कोरवा क्वारना, बोहा, टोसियो कच्टा,आरा, साहिया उदपाल्टा, धौधा, साहिया क्वानू, फेडूलानी, उपराल्टा, खमरोली, पुरकुल भितरली किमाडी, सोडा सरोली, डिरनाड, मेघाटू कुल सोडिया, लेल्टा मंडाली, कांडा ट्यूटाड, कुनैन्, गौराघाटी रंगेऊ, खाटुवा, सैंज चंदेऊ, दमन दसेऊ, लाखामंडल नाडा मोटर मार्ग बुधवार की देर दोपहर तक पूरी तरह से बंद रहे। देर शाम तक कुछ मोटर मार्गों से मलबा हटा दिया गया। एसडीएम युक्ता मिश्र का कहना है कि लोनिवि और पीएमजीएसवाई को मार्गों को जल्द खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। कहा कि सभी मार्गों पर जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। अधिकांश मार्ग यातायात के लिए खोल दिए गये हैं। लेकिन कुछ जगह फिर मलबा आने से बंद हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *