समस्याओं के निराकरण की मांग को डीएम से मिले कांग्रेसी


नई टिहरी। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनपद की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम मयूर दीक्षित से मुलाकात कर कार्यवाही मांग की। कांग्रेस शिष्टमंडल ने डीएम को आश्वस्त किया कि जनपद के विकास में कांग्रेस एक जिम्मेदार प्रतिपक्ष होने के नाते हमेशा प्रशासन का सकारात्मक सहयोग करेंगी। डीएम से मुलाकात करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनिया, अनिता रावत, सैयद मुसर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल, मुरारीलाल खंडवाल, जिपंस जयवीर सिंह रावत, गीताराम गैरोला, मान सिंह रौतेला, भरत सिंह बुटोला, विजय पाल सिंह रावत, अशद आलम, नवीन सेमवाल, किशोर सिंह मंदिरवाल, रोशन नौटियाल, विनोद रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *