नई टिहरी और गजा के माणदा गांव में पौध रोपण किया


नई टिहरी। नरेन्द्रनगर रेंज गजा स्थित माणदा गांव के तोली तोक में नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, वन विभाग और तहसील कर्मचारियों ने भारी बारिश के बीच हरेला पर्व के तहत विभिन्न प्रजाति के करीब 350 पौधों का रोपण किया। नपं अध्यक्ष ने वन विभाग और ग्रामीणों से पौधों की देखभाल करने की अपील की। उधर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में एनएसएस के तत्वानधान में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पुष्पा नेगी के नेतृत्व में स्वयं सेवियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने जागरुकता अभियान चलाकर महाविद्यालय के आसपास खाली पड़ी भूमि पर आंवला, बांज, बुरांश, दालचीनी, कचनार आदि पौधों का रोपण किया। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी गुसाई ने छात्रों को हरेला पर्व की उपयोगिता के बारे में बताया। मौके पर तहसीलदार रेनू सैनी ,नपं ईओ हरेंद्र चौहन,राजेन्द्र खाती, डॉ. एसके कगड़ियाल, प्रो. डीपीएस भंडारी,डॉ. एएम पैन्यूली, प्रदीप राणा, गजेन्द्र खाती, योगिता चौहान, प्रवीन, डॉ. आशा डोभाल, पीसी पैन्यूली,साक्षी शुक्ला, बीडीएस नेगी, जेठूडी,लखनपाल सिंह,मान सिंह, भीम सिंह, दिव्यांशु आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *