घर के बाहर से वाहन चोरी
रुड़की। ग्रामीण के घर के बाहर से लोडर चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली को शंकरपुरी निवासी दीपक कुमार ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक जुलाई को घर के बाहर से लोडर चोरी हो गया। उन्होंने अपने स्तर से लोडर को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। वहीं कुछ संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
