देवप्रयाग संगम में डूबे कांवड़िया को जल पुलिस ने सुरक्षित बचाया

नई टिहरी। देवप्रयाग में जल पुलिस की तत्परता से अलकनंदा संगम पर गंगा में डूब रहे एक कावड़िया को बचा लिया गया। युवक दिल्ली से अपने साथियों के साथ कावड़ यात्रा में आया था, संगम पर नहाते समय युवक गंगा नदी में डूब गया था।
रविवार दोपहर दिल्ली के कावड़ियों का दल देवप्रयाग संगम पर नहाने पहुंचा। इसी बीच मोहित (22) पुत्र राकेश सिंह निवासी ई 80/3100 झिल मिल कालोनी, शाहदरा दिल्ली भागीरथी नदी की ओर लगी रेलिंग में चढ़ गया। रेलिंग पर संतुलन बिगड़ने से मोहित भागीरथी में गिर गया और नदी की तेज धारा में बहने लगा, इसी बची संगम पर मौजूद जल पुलिस के सिपाही पीयूष ने युवक को बहते देख बिना देर किए लॉयबेय ट्यूब उसकी ओर फेंक दी। युवक ने ट्यूब को पकड़ लिया, जिसके बाद ट्यूब पर लगी रस्सी के सहारे जल पुलिस सिपाही ने युवक को नदी की तेज धारा के बीच से सुरक्षित निकाल दिया। मोहित के सकुशल नदी से बाहर निकाले जाने पर साथी कावड़ियों ने भोले कि जय जयकार की। उन्होंने देवप्रयाग जल पुलिस का कई बार आभार जताया। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि संगम स्थल पर नहाने वालों को सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है, लेकिन फिर भी संगम पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, ऐसे में संगम पर जल पुलिस की तैनाती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *