कल डीएम कार्यालय के बाहर धरना देंगे आंदोलनकारी

नैनीताल।

राज्य आंदोलनकरियों के चिह्निनीकरण प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों का समाधान करने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी 28 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। रविवार को राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने बताया कि सरकार ने आंदोलनकारियों के चिह्निनीकरण को लेकर जो मानक तय किए हैं, उसमें स्थानीय थाना, कोतवाली, एसएसपी कार्यालय में रजिस्टर, दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। जबकि चिह्निनीकरण के लिए थाने या इंटेलीजेंस की रिपोर्ट दस्तावेज को आधार बनाया गया है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि उस समय के दस्तावेजों को नष्ट कर दिया गया है। जब दस्तावेज ही उपलब्ध नहीं हैं तो फिर उनका सत्यापन कैसे होगा, इस पर सशंय बना हुआ है। बताया कि इस संबंध में जिले के नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, कालाढूंगी, लालकुआं, भीमताल आदि के राज्य आंदोलनकारियों से संपर्क कर 28 दिसंबर को धरने में पहुंचने की अपील की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *