चमियाला की महिलाओं ने पेयजल को लेकर अवर अभियंता को घेरा


नई टिहरी। चमियाला बाजार में पेयजल की किल्लत झेल रहे लोगों ने रविवार को जल संस्थान दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर अवर अभियंता का घेराव किया। महिलाओं ने शीघ्र पेयजल सप्लाई सुचारू न होने पर चमियाला-बूढाकेदार मार्ग सड़क पर चक्का जाम करने चेतावनी भी दी।
चमियाला बाजार तथा उसके आसपास के गांवों में विगत एक माह से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। क्षेत्र में करोड़ो रुपये की लागत से बनी छतियारा-सेंदुल पेयजल योजना पर दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। पानी पीने तो क्या कपड़े धोने लायक भी नहीं है, लेकिन बीते एक माह से वहा भी लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है पाइप लाइन चोक होने के कारण पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। वहीं दूसरी पेयजल लाइन को कांगड़ा पेयजल स्रोत से जोड़ गया था,लेकिन आपदा से वह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे चमियाला बाजार सहित आसपास के गांवों में पेयजल किल्लत हो गई है। हालांकि विभाग द्वारा क्षेत्र में टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन अधिक आबादी होने के कारण लोगों को प्रर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। लगातार पेयजल किल्लत झेल रहे बेलेश्वर,श्रीकोट और चमियाला बाजार के लोग आक्रोशित होकर रविवार को जल संस्थान दफ्तर में पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जेई ब्रह्मपाल का घेराव कर शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल न होने पर चमियाला-बूढाकेदार मार्ग पर चक्का जाम की चतावनी दी। जेई ब्रह्मपाल का कहना है कि आपदा से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो राखी है, पाइप लाइन मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी। मांग करने वालों में केदार सिंह मिश्रवाण,पार्वती देवी,सीता देवी,मधु देवी,प्रमिला देवी,सोवनी देवी,प्रमिला देवी आदि शा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *