क्रिकेट खिलाड़ियों को नई यूनीफार्म मिली
रुडकी
नेहरू स्टेडियम में नवयुवक क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों की शीत सत्र की वर्दी का अनावरण नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल पदाधिकारी और कई पार्षद भी मौजूद रहे। वर्दी के अनावरण कार्यक्रम पहुंची मुख्य अतिथि मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि क्रिकेट में करियर बनाना आसान नहीं है। लेकिन अगर लक्ष्य को निर्धारित कर कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ा जाए तो यह मुश्किल भी नही है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने कहा की खेलों से जीवन में कई बेहतर गुणों का विकास होता है। खेलों से हमारा शरीर चुस्त, तन्दुरुस्त तथा फुर्तीला होता है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मेहंदीरत्ता और नगर महामंत्री कमल चावला ने कहा कि जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। खेल से ही हम टीम भावना सीख सकते हैं। क्रिकेट एकेडमी संचालक और कोच देवेंद्र कुमार पोलू ने खेल की बारीकियों के बारे में बताया। इस मौके पर नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक मोहम्मद कयूम, पार्षद सुबोध चौधरी, पार्षद हेमा बिष्ट,पूर्व सभासद चंद्रशेखर जाटव,अमन वर्मा, दिविक चौहान, दीपक चौधरी, रवि नीम, मंथन कुमार, मोनू कश्यप, राम तिलक यादव, आदि उपस्थित रहे।
