पीएम केयर फंड दस लाख देने वाली देवकी भंडारी कांग्रेस में शामिल

चमोली।

प्रधानमंत्री केयर फंड में जीवन भर की जमा पूंजी दस लाख देने वाली देवकी भंडारी ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। देवकी भंडारी कोविड काल में उस वक्त सुर्खियों में रही थीं, जब उन्होंने अपनी जमा पूंजी पीएम केयर फंड में दे दी थी।
सोमवार को पोखरी ब्लाक के कांडा गांव में आयोजित समारोह में पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी की मौजूदगी में देवकी कांग्रेस में शामिल हुई है। भाजपा एससी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष दिलबर कोहली, महेंद्र रावत सहित कई लोगों ने कांग्रेस का दामना था। यहां आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि आज भाजपा के झूठ से जनता त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, असुरक्षा की भावना देश में बनी है। और भाजपा के नेता जुमलेबाजी में मगन हैं। इस अवसर पर गौचर नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, पोखरी की प्रमुख प्रीति भंडारी, जिला पंचायत सदस्य ममता देवी, जितेंद्र कुमार, मुकेश नेगी, कमल रावत, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू पंवार सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *