हाट के ग्रामीणों ने फिर किया धरना प्रदर्शन

चमोली।

विष्णु गाढ़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना से प्रभावित हाट के ग्रामीणों ने सोमवार को एक बार फिर से अपना आन्दोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को ग्रामीणों ने परियोजना निर्माती संस्था टीएचडीसी की प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया । ग्रामीणों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 7 बजे ही टीएचडीसी के मुख्य गेट के आगे बैठकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्राम प्रधान राजेन्द्र हटवाल ने बताया कि 22 सितम्बर को हुई ग्राम हाट में बर्बरता पूर्वक कार्यवाही के खिलाफ ग्रामीण लगातार परियोजना के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही ज्वांइट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीण ने ज्वांइट मजिस्ट्रेट के समक्ष अपनी बात रखते हुये ग्रामीणों ने बेघर हुए लोगों को घर दिलाने की मांग की । ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व परियोजना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा परियोजना निर्माती संस्था ने प्रभावित ग्रामीणों को रोजगार का वायदा किया था । पर अब टीएचडीसी वायदे से मुकर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *