जल्द करें आंदोलनकारियों का चिन्हिकरण
रुडकी
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति ने आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण के प्रकरण लंबित होने पर नाराजगी जताई। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने हरिद्वार जाकर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण करने के लिए वार्ता कर ज्ञापन दिया गया। फरवरी 2018 से 190आवेदन पत्र रुड़की से केंद्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला और 154आवेदन पत्र हरिद्वार से सतीश जोशी ने चिन्हिकरण के लिए दिए थे। लेकिन चिन्हिकरण नहीं हो पाया। चिन्हिकरण के लिए जल्द बैठक बुलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिलाधिकारी ने जल्द बैठक कर चिन्हिकरण को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन के महामंत्री प्रेम गोदियाल, महिला अध्यक्षा सरोज थपलियाल, राधाकृष्ण पुरोहित, अनुसुया प्रसाद चमोली आदि मौजूद रहे।
