15 दिन के भीतर मिला पीएम जीवन ज्योति बीमा का लाभ
पिथौरागढ़
दिगरा मुवानी की महिला मंजू देवी को महज 15 दिन के भीतर पीएम जीवन ज्योति बीमा का लाभ मिला है। एसबीआई के शाखा प्रबंधक भरत सिंह दिगारी ने गुरुवार को महिला को 2 लाख का चैक दिया। उन्होंने कहा नैनी गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया था। उनका पीएम जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा कवर था। इस मौके पर बुल सिंह सीपाल, मनीष चौधरी, अरुण रावत सहित कई लोग शामिल रहे।
