कार से 2.25 लाख का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा

सल्ट पुलिस ने ऑल्टो कार से गांजा तस्करी करे रहे एक गांजा तस्कर को 15 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के नेतृत्व में जनपद की पुलिस टीम नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है।

सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद द्वारा पुलिस टीम के साथ चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मरचूला रोड गौलीखान तिराहे पर गौलीखान की तरफ से आ रहे वाहन ऑल्टो कार संख्या यूए06 एफ0333 को रोककर चैक करने पर वाहन चालक रोहन कुमार के कब्जे से वाहन से दो प्लास्टिक के कट्टों में 15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

अवैध गांजा बरामद होने पर अभियुक्त रोहन कुमार (26 वर्ष) पुत्र धर्मपाल निवासी काशीपुर, उधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना सल्ट में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामद गांजे की कीमत 2.25 लाख रुपये बताई गई है। यहाँ थाना सल्ट पुलिस टीम से थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुरेश चन्द्र, मनोज रावत तथा कांस्टेबल विपिन पांथरी, रवि प्रताप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *