श्रीनगर में अलकनंदा नदी ऊफान पर


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में मंगलवार को जनपद रूद्रप्रयाग व चमोली में बारिश होने के कारण अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने पर जीवीके डैम से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया। जिससे डैम से श्रीनगर की ओर अलकनंदा नदी उफान पर रही। यहां पर अलकनंदा नदी का जल स्तर चेतावनी स्तर(535 मीटर) की बार्डर लाइन पर रहा। जिसके कारण नदी किनारे के घाट जल मग्न हो गए। इससे पेयजल योजनाओं पर प्रभाव पड़ा। नगर क्षेत्र में इसके कारण कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन भी सक्रिय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *