विकास बने आप के जिला अध्यक्ष

रुड़की। आप आदमी पार्टी की ओर से रुड़की संगठनात्मक जिले का विकास शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश संगठन सचिव एवं हरिद्वार सह प्रभारी नरेश प्रिंस के संयोजन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने विकास शर्मा को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। नरेश प्रिंस ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से विकास शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी। विकास शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान ने दी है उसे जी जान से पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर दुष्यंत महारथी, वीरेंद्र सिंह तोमर, राजा खान, अनिल कश्यप, सुरेंद्र शर्मा, लक्ष्मी सोनकर, प्रमोद चचरा, गुलफाम, तनवीर अहमद, सीताराम, पंजाब सिंह, नरेंद्र तोमर, सौरभ भाटिया और अंकित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *