पुलिस प्रशासन ने दरगाह क्षेत्र से हटवाया अतिक्रमण

रुड़की। साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने पहाड़ी गेट के सामने, हज हाउस रोड, टंकी चौक, पीपल चौक से अतिक्रमण हटवाया। कुछ को अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी दी। कलियर में साबिर पाक के सालाना उर्स को लेकर प्रशासन दरगाह प्रबन्धन ने तैयारियां शुरू कर दी है। रविवार को एसडीएम विजयनाथ शुक्ला, तहसीलदार चन्द्रशेखर वशिष्ठ ने दरगाह प्रबन्धन व पुलिस बल के साथ कलियर दरगाह क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए कमर कसी। इस दौरान पुलिस प्रशासन की टीम ने पीपल चौक, पहाड़ी गेट के सामने, टंकी चौक, हज हाउस रोड सहित अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। टीम ने कुछ लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। जेएम रुड़की विजयनाथ शुक्ला ने बताया कि उर्स की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। आगे भी अतिक्रमण अभियान जारी रहेगा। इस दौरान तहसीलदार चन्द्र शेखर वशिष्ठ, लेखपाल अनुज यादव, प्रबंधक शफीक अहमद, सभासद नाजिम त्यागी, सुपरवाइज इंतखाब आलम, राव सिकन्दर साबरी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *