भाजपाईयों ने सुनी मोदी के मन की बात
रुड़की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और उसें अमल में लाने के साथ जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी पदाधिकारियों ने की। उन्होंने लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक होने के लिए कहा। साथ ही कुपोषण के प्रति जागरूक अभियान चलाने की बात कही। रुड़की में रामनगर चौक स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी गौरव कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक चेतना की अनुभूति हुई है। हर कोई एक ही भावना में बहते हुए दिखाई दिया। इसके साथ ही पीएम ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अमृत सरोवन अभियान में हिस्सा लें। जल संचय और जल संरक्षण के अभियान को आगे बढ़ाएं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लोगों से कुपोषण से लड़ने के अभियान में शामिल होने के लिए कहा।
