किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, दोषियों को बचाने का आरोप

ऋषिकेश।

संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। उन्होंने भाजपा सरकार पर लखीमपुर खीरी कांड में दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को डोईवाला की किसान गन्ना सोसायटी में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनत तले किसान एकत्रित हुए। वहां उन्होंने पीएम, गृह मंत्री व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। मोर्चा अध्यक्ष ताजेन्द्र सिंह व अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि देश में रावण रूपी सरकार का चेहरा उजागर हुआ है। भाजपा सरकार लखीमपुर खीरी के गुनाहगारों को बचाने में लगी है। सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने के लिए जांच कमेटी का गठन किया है। जब तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाकर जेल नहीं भेजा जाता, तब तक निष्पक्ष जांच होना सम्भव ही नहीं है। क्योंकि इन्हीं के इशारे और भड़काऊ बयान के चलते भाजपा के लोगों ने इस दुःखद घटना को अंजाम दिया है। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री गंगाधर नौटियाल ने कहा कि 16 अक्तूबर को राज्य स्तरीय संयुक्त किसान मोर्चे की देहरादून जिलापंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से बैठक होने जा रही है। जिसमे प्रदेश भर के सभी किसान संघठन भाग लेंगे। बैठक में राज्यस्तरीय कमेटी के गठन के अलावा मोर्चे के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की जाएगी। लखीमपुर के शहीद किसानों को पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा, जिसमें पूरे देश मे शहीदों की अस्थी कलश यात्रा निकाली जा रही है।प्रदर्शन में बलबीर सिंह, उमेद बोरा, ज़ाहिद अंजुम, गुरदीप सिंह, याक़ूब अली, मोहित उनियाल, सुरेंद्र सिंह खालसा, फुरकान अहमद, हेमा पुरोहित, अश्विनी त्यागी, जसबीर सिंह, हरबंश सिंह, बीरेंद्र कुमार, मलकीत, गुरपाल, सरजीत, उस्मान, इलियास आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *