15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
ऋषिकेश।
लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरप्तार किया है। जिस पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि नीलकंठ में एक व्यक्ति को पीललकोटी तिराहे पर चेकिंग के लिए रोका गया। जिससे के पास से 15 बोतल अंग्रेजी शराब की मिली। आरोपी की पहचान राजेंद्र पुत्र मुरलीधर निवासी दिऊली, यमकेश्वर के रूप में हुई है।
