आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस प्रदेश महामंत्री

बागेश्वर

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण घेटी गांव में आमरण अनशन में बैठ गए हैं। गांव के ही आपदा पीडि़त को न्याय नहीं मिलने से वह काफी व्यथीत हैं। पीडि़त परिवार पंचायत घर में रहने को मजबूर हैं। उनकी न तो प्रशासन सुनने को तैयार है और न सरकार। उन्होंने आपदा पीडि़त को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन पर बैठे रहने का निर्णय लिया है। कांग्रेस महामंत्री बालकृष्ण रविवार को तहसील के घेटी गांव पहुंचे। उन्होंने आपदा पीडि़त गोविंद कांडपाल का हाल जाना। वह लंबे समय से न्याय पंचायत भवन में रह रहे थे। उनकी पीड़ा सुनने के बाद वह अन्याय के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठ गए। उनके समर्थन में पीडि़त परिवार भी अनशन स्थल पर बैठ गया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष आपदा में पीडि़त का मकान टूट गया था और प्रशासन द्वारा उन्हें पंचायत घर में शिफ्ट कर दिया, लेकिन कुछ महीने पहले पंचायतघर की लाईट का कनेक्शन काट दिया गया। जिस कारण उनका परिवार अंधेरे में रात काटने को मजबूर हैं। गांव में लगातार गुलदार का खतरा बना रहता है। ऐसे में बगैर बिजली के परिवार पालना किसी खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने पीडि़त को मदद नहीं मिलने तक आंदोलन में डटे रहने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *