सटी आयोग के उपाध्यक्ष कोरोना केयर किट लेकर पहुंचे

बागेश्वर

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएस मर्तोलिया कोरोना केयर किट लेकर कपकोट के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचे। उन्हेांने चचई, नान कन्यालीकोट बैसानी, सुमटी, जगथाना ग्राम पंचायतों में किट बांटे। गांव के लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों को राशन के किट, मास्क एवं सैनेटाइजऱ वितरित किए। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम स्थल से ही अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में भगवत कोरंगा , राजस्व उपनिरीक्षक पंकज शाह, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, महेश गडिय़ा, भूपेंद्र कोरंगा, बलवंत कोरंगा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *