खाली बह रहे पानी के संरक्षण में जुटी पालिका

बागेश्वर

नगर पालिका ने लोगों की प्यास बुझाने और बर्बाद हो रहे पानी के संरक्षण के लिए पहल की है। बर्बाद पानी के स्टोर के लिए टैंक निर्माण किया जा रहा है। इस टैंक से वार्ड के लोगों को पानी वितरण किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल व वार्ड सदस्य ने निर्माणाधीन टैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अन्य वार्ड में भी इस तरह बर्बाद पानी का संरक्षण कर वार्ड के लोगों की प्यास बुझाई जाएगी। मालूम हो कि कठायतबाड़ा क्षेत्र पहले ग्रामीण आंचल में था। तीन साल पहले ही इसे पालिका में शामिल किया गया। यहां पानी की समस्या लगातार बनी रहती है। अब पालिका लोगों की प्यास बुझाने का काम कर रही है। नगर पालिका धरागैर में पुराने पानी के प्राकृतिक स्रोत से बह रहे पानी को संरक्षण करने में जुट गई है। इस पानी के स्टोरेज के लिए टंकी का निर्माण किया जा रहा है। पेयजल लाइन का निमार्ण कर वार्ड में स्टैंडपोस्ट बनाए जाएंगे। इन्हीं स्टैंड पोस्टों के माध्मय से लोगों को पानी दिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने रविवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पेयजल टैंक एवं पाइप लाइन का निमार्ण 15वें वित्त के तहत किया जा रहा है। पौन छह लाख की लागत से यह निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ सभासद हरडिय़ा, जेई चंद्रकांत आदि मौजूद रहे। निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार हीरा बल्लभ भट्ट ने बताया कि समय सीमा के अंदर कार्य संपन्न करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *